सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित, बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा

Saraswati Shishu Mandir Darri organised National Deworming Day, children were given deworming medicine

कोरबा, 10 अगस्त 2026: सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के अरुण उदय (प्राथमिक) से लेकर द्वादश (12वीं) कक्षा तक के सभी भैया-बहनों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया।

दवा वितरण के साथ ही शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने के सही तरीकों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय के बच्चों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाते हुए उत्साहपूर्वक दवा का सेवन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। यदि हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा, तभी हम शिक्षा और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।” उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्वच्छता का ध्यान रखने और स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करने की बात कही

प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर का संदेश:
“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। सभी विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।”