रायपुर में महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Woman gang-raped after being given alcohol in Raipur, four accused including a minor arrested

रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। तीन युवकों ने शराब पिलाकर महिला की इज्जत तार-तार कर दी। पुलिस ने इस शर्मनाक करतूत को अंजाम देने वाले नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला डीडी नगर और आजाद चौक थाने क्षेत्र का है।

पुलिस ने आरोपी शिवा, आयुष, दुर्गा के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को सरोना शराब दुकान के पास लेकर गए। जहां उसे बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई। शराब सेवन के बाद महिला बेसुध हो गई। इसके बाद स्कूल मैदान समेत अलग-अलग जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

शिकायत के मुताबिक, आरोपी आजाद चौक स्थित सरकारी स्कूल के परिसर में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। यहां पर हाइवे होने के बावजूद सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शर्मनाक बात यह है कि हवसी दरिंदो की हवस यहीं नहीं बुझी। इसके बाद फिर महिला को आरडी तिवारी स्कूल आमापारा के मैदान में लेकर पहुंचे। शराब पिलाकर उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया ।

पीड़िता की शिकायत पर आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया है, चूंकि घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना है, इसलिए जांच के लिए डीडी नगर पुलिस को केस भेज दिया गया।