लिफ्ट देने के बहाने जंगल की ओर ले जाने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tried to take a man to the forest on the pretext of giving him a lift, three accused arrested

लोरमी1 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने युवती को अपने साथ बैठाया और उसे जबरन जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना खुड़िया चौकी क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने का झांसा देकर अपने साथ बैठाया और बाद में जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—

  • राधेश्याम मरावी
  • राधेश्याम धुर्वे
  • अगनु निषाद

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।