धर्म डेस्क। 29 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। आज कुछ राशियों को करियर और व्यापार में सफलता तथा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, पारिवारिक मतभेद और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष –
आज आप नकारात्मक ऊर्जा से खुद को घिरा हुआ महसूस करेंगे। आज कार्य में मन नहीं लगेगा। दैनिक जीवन में आज आपके अपने किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज हानि के योग हैं। आज धन सोच विचार कर खर्च करें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी।
वृषभ –
आज का दिन आपका समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य से लेकर कार्य क्षेत्र तक आपके कार्यों में आज परेशानियां उत्पन्न होंगी। आज आप अपने अंदर अशांति महसूस करेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक तौर से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
मिथुन –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। नए लोगों से मिलना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज कोई नया कार्य शुरू करना लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कर्क –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि आज आप कोई भी कार्य करें तो सोच विचार कर निर्णय लें नहीं तो आपको नुकसान की संभावना है। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से बचें। दूसरों की बातों पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए आज घातक हो सकता है। परिवार के साथ दिन अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
सिंह –
आज आपकी लाइफ में कोई बड़ा चेंज होने वाला है, जिस कारण आपको बड़ी सफलता अर्जित होगी। आज का दिन आपके लिए खास है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज विरोधी परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज के दिन व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
कन्या –
आज आप अपने किसी खास व्यक्ति से मिलकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आज परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें।
तुला –
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। अपने कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग रहेंगे। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आज कोई झूठा आरोप प्रत्यारोप आप पर लग सकता है।
वृश्चिक –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप किसी कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका बॉस आपको किसी नए कार्य की जिम्मेदारी दे सकता है। साथ ही आज आपके व्यक्तित्व में बड़ा परिवर्तन आएगा, जिस कारण लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। कार्य क्षेत्र में आज आप अपना कार्य का लोहा मनवाने में सफल होंगे। आज परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। आज का दिन अच्छा है।
धनु –
आज आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए ठीक है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आज आप किसी नए कार्य में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ होगा।
मकर –
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रहेगा, जिस कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें। साथ ही आज आप अपनी सीक्रेट बातों को किसी से शेयर ना करें। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको बड़ी हानि में डाल सकता है। आर्थिक तौर से आज का दिन संभाल कर रहने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों से चल रहा विवाद और बढ़ सकता है।
कुंभ –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। साथ ही आपको आपके कार्य में अपने खास लोगों का सपोर्ट प्राप्त होगा। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
मीन –
आज का दिन आपका संभलकर चलने की आवश्यकता है। आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें नहीं तो चोट दुर्घटना आदि का योग बन सकता है। आज आप आर्थिक तौर से कुछ परेशान रहेंगे, जिस कारण आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। आज का दिन व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।







