कोरबा 25 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, औद्योगिक मंडल, गेवरा परिक्षेत्र द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया सुमेधा के वार्ड पार्षद किशन कैवर्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भुलसी प्रजापति सुरेन्द्र प्रजापति सुखदेव प्रजापति कुशवा राम कैवर्त तथा अधिवक्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विभाग की ओर से जयपाल सिंह पवार परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी,जीवन लाल कैवर्त, सहायक परियोजना क्षेत्रपाल तोषपाल साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इस आयोजन के दौरान.वार्ड क्रमांक 55 सुमेधा में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए,तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद किशन लाल कंवर ने कहा वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है।







