धर्म डेस्क। 23 जुलाई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं नए अवसर मिलेंगे तो कहीं सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। कुछ राशियों के लिए आर्थिक सुधार और करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष –
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आज आपके विवाद खत्म होंगे। किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी आज आपको मिल सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
वृषभ –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में बड़ा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा।
मिथुन –
आज का दिन परेशानी से भरा रहेगा। आज कार्य की अधिकता के कारण आप काफी थके हुए महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपके हाथ से कोई बड़ा कार्य निकल सकता है, जिस कारण मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनेगी। पारिवारिक लोगों के साथ आज सामंजस्य बैठाना कठिन होगा।
कर्क –
आज का दिन आपके लिए संभलकर रहने की आवश्यकता है। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। आज आपके कार्यों में रुकावट आएगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में परेशानी रहेगी।
सिंह –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। आज फैमिली के साथ कहीं बाहर जाने की योजना भी बन सकती है। कार्य के सिलसिले में आज दिनभर भाग दौड़ बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है।
कन्या –
आज के दिन सुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। मित्रों के साथ आज कहीं बाहर की यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथी आपको सहयोग देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ रहेगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप अपने लिए कोई नया आशियाना खरीदने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी के क्षेत्र में लाभ होगा।
तुला –
आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। आज प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ा विवाद देखने को मिलेगा। परिवार के लोगों का सपोर्ट आज मिलना मुश्किल है। व्यापार-व्यवसाय में आज विरोधी आपके किसी बड़े कार्य को रोक सकते हैं। आर्थिक लॉस की स्थिति बनेगी। नौकरी के क्षेत्र में विवाद बना रहेगा। पारिवारिक तालमेल बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक –
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। ऐसे में कोई बडे निर्णय लेना आपके लिए संभव नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में बड़े डिसीजन लेने से आप दूर रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक लोगों से संबंध ठीक रहेंगे।
धनु –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र में नए लोगों के साथ जुड़ना होगा। आज अपने कार्य में आप बड़ा परिवर्तन भी कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के साथ-साथ अन्य मार्गो से धन अर्जन होगा। नौकरी के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
मकर –
आज का दिन शानदार है। आज अपने परिवार के साथ आप घर पर समय व्यतीत करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। करियर के लिए आज का दिन एक नई शुरुआत लेकर आएगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा।
कुंभ –
आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें, नहीं तो दुर्घटना के योग बन सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। कार्य के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। बड़े रिक्स से दूर रहें। नौकरी के क्षेत्र में आज अधिकारियों से विवाद रहेगा। पारिवारिक लोगों की साथ संबंधों में सुधार होगा।
मीन –
आज का दिन आपके लिए ठीक है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपकी कोई बड़ी धनराशि उलझ सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आज आपके कई निर्णय प्रभावित होंगे। पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में चल रहा विवाद खत्म होगा।







