कोरबा 22 जुलाई 2026/कोरबा जिले के दर्री थाना स्थित जैलगांव चौक में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (चॉइस सेंटर) में चोर ने शटर मैं लगा ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर की सारी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। एसबीआई के लोक सेवा केंद्र के संचालक अनूप दास दीवान ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार को चॉइस सेंटर रात को नौ बजे बंद कर अपने घर चले गए। बुधवार की सुबह जब चॉइस सेंटर खोलने के लिए पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था और उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था।

वहीं, लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था, जिसमें से लगभग 35 हजार रुपये नकदी रकम गायब थे। मौजूद अन्य सामान लगभग सुरक्षित मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों का मकसद केवल नकदी चोरी करना था.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।








