कोरबा 20 जुलाई 2026/ कोरबा नगर निगम के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 52 अयोध्यापुरी में नालियों और जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर अयोध्यापुरी पावर सिटी रोड के रहवासी लंबे समय से परेशान हैं। बरसात के दिनों में उचित नाली व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़कों और घरो में भर जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों सड़क में भरे गंदे पानी के बीच से आवागमन करने मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अयोध्यापुरी के पावर सिटी रोड वाले मार्ग पर सड़क के दोनों ओर सही नाली निर्माण और पानी की निकासी की मांग वार्डवासी लंबे समय से करते आ रहें हैं। इसके बाद भी अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। पानी निकासी नहीं होने के कारण बरसात में नाली का पानी सड़क में भर जाता है। वार्ड वासिय पप्पू साह का कहना है कि इस समस्या को पार्षद, स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है इसके बाद भी यहां के नाली की पानी को निकासी को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के दिनों में होती है।

नालिय का पानी हमेशा ऊपर तक भरा रहता है। नाले तक निकासी नहीं होने के कारण नाली का पानी सड़क के किनारे भरा रहता है, बारिश के दिनों में तो हालत और खराब हो जाती है। राहगीरों को नाली के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने इस नालियां को ऊंची कर बनवाने की कई बार पार्षद और अधिकारियों से मांग की है। मगर अभी तक समस्या दूर नहीं हो सकी है। लोगों ने शीघ्र समस्या दूर कराने की मांग की है।








