तुरकाडीह चौक में तलवार लहरा कर आम जनता को परेशान करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Koni police arrested the accused who was harassing the public by brandishing a sword at Turkadih Chowk.

बिलासपुर। कोनी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा, थाना कोनी क्षेत्र में दिनांक 10.07.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम तुरकाडीह चौक में एक व्यक्ति अपने पास तलवार रखकर आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशान कर रहा है सूचना पर तत्काल थाना कोनी प्रभारी विवेक कुमार पांडे के दिशा निर्देश पर पेट्रोलिंग एवं हमराह स्टाफ रवाना होकर तत्काल घटना स्थल तुरकाडीह चौक पहुंचा जहां पर दयाशंकर लोनिया नाम का व्यक्ति अपने पास तलवार रखकर आसपास आने जाने वाले व्यक्ति को डरा धमका रहा था जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया पूछताछ के दौरान दयाशंकर लोनिया अपना अपराध कबूल किया जिसे गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया

गिरफ्तार आरोपी = दयाशंकर लोनिया पिता शोभाराम लोनिया उम्र 32 साल निवासी लोनियापारा ग्राम घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर