“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी।
एक ही दिन में 23 प्रकरण दर्ज कर 161 लीटर अवैध शराब जब्त।
अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई।
कोरबा 9 जुलाई 2026/ पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान एक ही दिन में कुल 23 प्रकरण दर्ज कर 161 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की गई।
कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
कोरबा पुलिस का “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार की जाती रहेगी।







