कोरबा:बर्थडे पार्टी के बाद युवक को कार से कुचलकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Korba: Police arrested Tushar Dhanda, the main accused in the murder case of a youth who was crushed by a car after a birthday party.

  आरोपी द्वारा प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन को जब्त कर लिया गया है।
थाना उरगा में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।
प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा 5 जुलाई2026/  कोरबा जिले में एक जन्मदिन की पार्टी का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब एक रिसॉर्ट के बाहर हुए विवाद के बाद एक युवक की कार से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. दिनांक 03.07.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट गए थे।
रिजॉर्ट में किसी बात को लेकर तुषार ढांडा एवं उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया। चेक-आउट के बाद सभी साथी रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच पुनः विवाद होने लगा। इसी दौरान आरोपी तुषार ढांडा अपने बोलेरो कैंपर वाहन में बैठा और वाहन को उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल उज्ज्वल कुमार सिंह को उसके साथियों द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में थाना उरगा में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।