Aaj Ka Rashifal 5 July 2026: मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा धन कमाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope for July 5, 2026: Gemini, Cancer, and Scorpio will have a chance to earn money. Read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज 05 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ राशि के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक जिम्मेदारियों और अनावश्यक खर्चों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। कई राशियों के लिए नए कार्यों की शुरुआत, निवेश और यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं, वाणी पर संयम, धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ मिलेगा।

मेष

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भर रहेगा। आज आपको नए कार्यों के लिए बहुत संघर्ष करना होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके कार्य को बिगाड़ने के लिए आपके अपने लोग ही प्रयासरत होंगे। आज का दिन व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक मुस्कान की संभावना है। आज पारिवारिक कार्यों को लेकर मन में चिंता रहेगी।

   
वृषभ

आज का दिन आपके लिए समानता ठीक है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आज अत्यधिक परिश्रम के बाद आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। व्यर्थ के खर्चों से खुद को बचाएं। आज आप नए कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। नौकरी क वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए शानदार है। आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव की संकेत हैं। आज आप कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज का दिन आप एक नई पार्टनरशिप के भागीदार होंगे। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। व्यापार में स्थित लाभकारी रहेगी। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ के योग हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा है विवाद खत्म होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके कार्यक्षेत्र में किसी नवीन दायित्व पर चयनित किया जा सकता है। आज आपके प्रति लोगों का दृष्टिकोण सकारात्मक होगा। आर्थिक तौर से आज लाभ के योग हैं। आज किसी पुराने विवाद के सामने आने के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। हालांकि समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या

आज कर के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाने अफसर प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक है। एक नई ऊर्जा आप अपने अंदर महसूस करेंगे। आज कहीं से आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य में सफल होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। आज का दिन आपको बड़ी सफलता दिलाने वाला होगा। आज नए लोगों से जुड़ना होगा। साथी कार्यक्षेत्र में बड़े निवेश के योग बन रहे हैं, जिससे आगामी समय में लाभ की प्राप्ति होगी। आज वाणी का सदुपयोग करके आप बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप किसी कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक तौर से आज का दिन व्यर्थ के खर्चों से बचने का है। परिवार के साथ चल रहे विवाद खत्म होंगे। पत्नी बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं के साथ-साथ न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आज आपको असफलता हाथ लगेगी, जिस कारण पर निराशा होगा। आर्थिक तौर से आज व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होगा। परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए ठीक है। कार्य के प्रति उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आज अच्छे लोगों से मिलना होगा, जिस कारण कार्य क्षेत्र में नए विस्तार की योजना बनेगी। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक तौर से आज बड़े निर्णय आप लेंगे, जो सफल होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए शानदार है। घर में मेहमानों का आना लगा रहेगा। आज व्यापार व्यवसाय में आपको ही बड़ी योजना की साथी बन सकते हैं, जिससे लाभ अर्जित होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है। नए वाहन भवन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन बन सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज नए कार्यों को लेकर मन में उत्साह नजर आएगा। साथी पुराने लोगों के साथ मिलकर आज आप अपने कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आज पुराने विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।