धर्म डेस्क। 25 जून 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नई सफलताओं और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों को विवाद, तनाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मेष, वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है।
मिथुन, कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों को निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और निवेश से जुड़े मामलों में ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।l
मेष
आज आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अपने कार्य क्षेत्र में आप एक नए अंदाज में अपने कार्यों को करते नजर आएंगे। लोग आपके इस स्वभाव से बेहद आकर्षित होंगे। आज नए लोगों से जुड़ना होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल शानदार रहेगा। आज आप अपने व्यवहार से सबको बांधे रखेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा मिलेगा।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपको अपने कार्य के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। आज कर्ज से मुक्ति मिलेगी। किसी विशेष कार्य को लेकर विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। आज अपने लिए आशियाना आप खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी निवेश के योग हैं।
मिथुन
आज का दिन अत्यधिक परिश्रम से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव दबाव के साथ कार्य करना होगा। आज आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में कार्य की प्रगति में गिरावट महसूस होगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी वालों के लिए सफलता मिलेगी। फैमिली के साथ कहीं बाहर जाने का अवसर मिलेगा।
कर्क
आज का दिन विवादों से दूर रहे। आज आपके शत्रु आपको किसी बड़ी उलझन में उलझ सकते हैं। आर्थिक निर्णय सोच विचार कर ले। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति संभालने की आवश्यकता होगी। आज कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। यात्रा आदि में सावधानी रखें।
सिंह
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ी कामयाबी दिलाने वाला होगा। आज लोग आपसे जुड़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। व्यापारिक लोगों के लिए लाभ होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से आज पुराने मतभेद खत्म होंगे। साथ ही परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के बड़े योग बन रहे हैं। जो आपको बड़ी कामयाबी दिलाएंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कामयाबी मिलेगी। आज नया वाहन खरीदना आपके लिए अच्छा होगा।
तुला
आज का दिन आर्थिक उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। व्यापार व्यवसाय में साथी लोगों से संबंध बनाकर रखें। नहीं तो नुकसान की संभावना है। नौकरी वालों के लिए आज का दिन कामयाबी दिलाएगा। पारिवारिक संबंध संपत्ति विवाद को लेकर बढ़ सकते हैं। आज किसी पर विश्वास करना आपको नुकसान में डाल सकता है।
वृश्चिक
आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से विवाद का सामना करना होगा। आज आपकी पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपकी साथी लोगों से आपके मतभेद होंगे। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कार्य के सिलसिले में लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।
धनु
आज का दिन आपको बड़ी कामयाबी दिलाने वाला होगा। आज आपका कोई व्यक्तिगत रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक नहीं रास्ते बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में जाने की योजना बनेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में विस्तार होगा। शेयर मार्केट में लाभ के योग बनेंगे।
मकर
आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मदद प्राप्त होगी। आज नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं। नौकरी वालों के लिए आज बड़ी सफलता में देगी। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे। आज आप अपने परिवार के लिए कोई बड़ी सुरक्षा निधि जमा कर सकते हैं। घर में किसी अस्वस्थ व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक होगा।
कुंभ
आज का दिन आप विवादों से घिरे रहेंगे। आज आपके पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी बड़ी कलह का योग बनेगा। आज न्यायालय पक्ष में आपको पराजय का सामना करना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरी वालों के लिए अपने अधिकारियों से संबंध बनाए रखें। विवादों से दूर रहे। नहीं तो बड़े नुकसान की संभावना है।
मीन
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज किसी बड़ी कार्य योजना का फेल होना आपको बड़ा आर्थिक नुकसान दे सकता है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। पारिवारिक लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज यात्रा आदि में सावधानी रखें। कोई दुखद समाचार आज आपको प्राप्त होगा।







