धर्म डेस्क। 21 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ जातकों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सहयोग मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों को खर्च, विवाद और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
व्यापार, नौकरी, निवेश, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी और समझदारी जरूरी रहेगी। आज का राशिफल आपको दिनभर की संभावित परिस्थितियों के बारे में संकेत देता है, जिससे आप बेहतर निर्णय ले सकें।
मेष
आज आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। आज आपका पैसा किसी बड़े कार्य में उलझ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ
आज आपका अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आज अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्याएं खत्म होंगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी संबंधी कार्यों में बड़े लाभ की संभावना है। आर्थिक तौर पर आज लाभकारी स्थिति देखने को मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय का विस्तार होगा। अपने लिए कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं।
कर्क
आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बनेंगे। आज आपकी नीतियां आपको सफलता प्रदान करेंगी। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। किसी पुराने विवाद के कारण न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है।
सिंह
आज अपने परिवार के साथ आपका विवाद हो सकता है, जिस कारण कार्यक्षेत्र को बदलना पड़ सकता है। आज आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्य को लेकर मन में तनाव बना रहेगा। आज आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको परेशानी में डाल सकता है।
कन्या
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक खर्च की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। नौकरी वालों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। विवादों से दूर रहें। पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति रहेगी। आज वाणी का उपयोग संभलकर करें। किसी काम में आर्थिक निवेश सोच-विचार कर करें।
तुला
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्याएं खत्म होंगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। आज परिवार में माहौल शानदार रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। आज पुराना निवेश आपको बड़ा लाभ देगा।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से जुड़ना होगा। किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद खत्म होंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।
धनु
आज अपने परिवार के लोगों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको आपका हक मिल सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आज आपको कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आज अपने मित्रों के साथ कार्यक्षेत्र में आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं।
मकर
आज आप अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज आपका दिन कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज मित्रों के साथ किसी नए कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक लोगों से संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे।
कुंभ
आज अपने कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को लाभ होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज बड़े मुनाफे के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने की योजना बनेगी।
मीन
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज अपने कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से आपके मतभेद हो सकते हैं। आज कार्य के समय पर न होने से कार्य की गति में अवरोध आ सकता है। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने के योग बनेंगे।







