पुलिस ने एशियन ट्रेडर्स में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.50 लाख का सामान बरामद

Police uncover theft at Asian Traders, arrest two accused, recover goods worth ₹2.50 lakh

कोरबा, 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 2.50 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया सामान शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत की गई

जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 को पावर हाउस रोड निवासी विमल जाजोदिया ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान एशियन ट्रेडर्स में अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से प्रवेश कर डायनेक्स कंपनी का इन्वर्टर, बिरला ओपस पेंट के डिब्बे, बॉश कंपनी की ड्रिल मशीन, ब्रेकर मशीन समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 507/2026 के तहत धारा 331(4) एवं 305 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच तेज की और मुखबिर की सूचना के आधार पर लक्ष्मणबन तालाब क्षेत्र के रहने वाले मनीष यादव (19 वर्ष) और प्रकाश चौहान (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच तेज की और मुखबिर की सूचना के आधार पर लक्ष्मणबन तालाब क्षेत्र के रहने वाले मनीष यादव (19 वर्ष) और प्रकाश चौहान (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है। चोरी गए सामान की 100 प्रतिशत रिकवरी होने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कोरबा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना के कुछ ही समय बाद आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की पूरी बरामदगी पुलिस की सक्रियता और सतर्कता को दर्शाती है।

इस कार्रवाई में नगर निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक वासुदेव आदित्य, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र लहरे, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, रामविलास, रमेंद्र वर्मन तथा चंद्रप्रकाश तंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।