कटघोरा पटाखा गोदाम में भीषण आग धमाके से गूंजा इलाका, लाखों का सामान स्वाहा,

A massive fire broke out in Katghora firecracker warehouse, destroying goods worth lakhs.

कोरबा :कटघोरा बायपास मार्ग पर अचानक एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बारूद के इस ढेर ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि पूरा इलाका थर्रा गया!

हादसों के दौरान बार-बार धमाके होने और तेजी से आग फैलने के कारण बायपास मार्ग पर गाड़ियों  को रोक दी गई है। राहगीरों और आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई।

गोदाम में रखे पटाखे और अन्य सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया. वहीं, घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को दूर हटाया. आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि पास जाना भी मुश्किल था.

धमाकों की गूंज से पूरा कटघोरा इलाका दहल उठा है। ”आसमान में सिर्फ धुआं और बारूद की गंध है। आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक इसकी तपिश महसूस की जा रही है।”

भीषण आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची. है दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग काफी भीषण थी. आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची.