शत प्रतिशत घरों से हो कचरा कलेक्शन, बरसात से पूर्व नाला नालियों की सफाई का कार्य पूरा करें – आयुक्त

Garbage should be collected from 100% houses, sewer cleaning should be completed before the rains – Commissioner

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पहुंचे स्लम बस्ती बुधवारी कांशीनगर, बस्तियों की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, गंगा सागर तालाब की सफाई किये जाने के दिये निर्देश

कोरबा 09 जून 2026 – आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज स्लम बस्ती बुधवारी कांशीनगर के भ्रमण के दौरान अधिकारियों व वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिये कि शत प्रतिशत घरों से डोर-टू-डोर अपशिष्ट का संग्रहण लगातार जारी रहे, कचरे के कलेक्शन से कोई भी घर न छूटे, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अपशिष्ट संग्रहण कार्य हेतु संधारित रजिस्टर व लाग बुक को प्रतिदिन मेन्टेन करें, इसी प्रकार अपशिष्ट संग्रहण हेतु वार्ड व बस्तियों में पहुंचने वाले रिक्शांे के आने-जाने से संबंधित रजिस्टर भी संधारित करें। इस मौके पर उन्होने बस्ती में स्थित गंगासागर तालाब की सम्पूर्ण सफाई किये जाने के निर्देश भी उपस्थित अभियंता को दिये।

अपने नियमित प्रातः भ्रमण के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय आज नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 23, 24 कांशीनगर बुधवारी स्लम बस्ती क्षेत्र का अधिकारियों व वार्ड प्रभारियों की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया, बस्तियों की साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया, बस्ती के लोगों से चर्चा की तथा वहॉं की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट सहित अन्य व्यवस्थाओं की दुरूस्तगी की जानकारी ली तथा उनसे पूछा कि बस्ती में नियमित रूप से सफाई कार्य हो रहे हैं या नहीं, अपशिष्ट संग्रहण हेतु आपके घरों में नियत समय पर रिक्शा पहुंच रहा है या नहीं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने संबंधित वार्ड प्रभारियों व अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शत प्रतिशत घरों से नियमित रूप से नियत समय पर अपशिष्ट का संग्रहण किया जाए तथा कचरा

कलेक्शन से कोई भी घर न छूटे, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें तथा कचरा कलेक्शन व रिक्शों के संबंध में रजिस्टरों का संधारण नियमित रूप से करायें। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने पाया कि दिन के समय भी स्ट्रीट लाईट जल रही है, इस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित वार्ड प्रभारी को निर्देशित किया कि वे निगम के विद्युत इंजीनियर से बात कर समय पर स्ट्रीट लाईट जलने व बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित करायें।

बरसात से पूर्व हों नाली-नाला सफाई का कार्य पूरा

आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों से कहा कि चूंकि निगम द्वारा बरसात से पूर्व नाले-नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है, किन्तु कार्य में और अधिक गति लाना आवश्यक है, बरसात का आगमन शीघ्र होने जा रहा है, अतः नाला-नालियों की सफाई के कार्य में तेजी लायें तथा एक अभियान के रूप में कार्य करते हुये बरसात से पूर्व सभी नाले-नालियों की सतह से सफाई का कार्य पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि विशेष कर बडे़ नालों की सफाई का कार्य पूर्ण होने के पश्चात भी वहॉं की स्वच्छता पर सतत नजर रखें तथा यह देंखे कि नालों में पुनः कचरे का संग्रहण न हों, यदि कहीं पर कचरा संग्रहित हो रहा हो तो तत्काल उसकी सफाई करायें, ताकि बरसात के समय नालों से पानी की सुगम रूप से निकासी सुनिश्चित कराई जा सके।

प्रगतिरत सी.सी. रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण

इस दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने बस्ती में प्रगतिरत सी.सी. रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, कार्य की गुणवत्ता को देखा, कार्य की प्रगति व पूरा करने की समयावधि की जानकारी ली। उन्होने संबंधित अभियंताओं को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें तथा यह सुनिश्चित करें कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही सामग्री का उपयोग किया जाएगा। उन्होने कहा कि पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य का संपादन कराते हुये निर्धारित समयावधि में कार्य को पूरा करें।

चौपाटी का भ्रमण कर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने स्मृति उद्यान के पीछे स्थित चौपाटी का निरीक्षण किया, वहाँ की साफ-सफाई, स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं पर उपस्थित लोगों से चर्चा की, भ्रमण के दौरान आयुक्त ने पाया कि चौपाटी के कुछ स्थलों पर कचरा बिखरा हुआ है तथा समय पर कचरे का उठाव नहीं हुआ, इस पर उन्होने नाराजगी जाहिर करते हुये मौके पर उपस्थित निगम अमले को निर्देश दिये कि सुबह-सुबह निर्धारित समय के अंदर ही यहाँ की साफ-सफाई का कार्य पूरा कर कचरे का तुरंत उठाव सुनिश्चित करायें।

भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद पंकज देवांगन, सुखसागर निर्मलकर, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, अजीत परमहंस, वार्ड प्रभारी अंजुला अनंत, रमेश सूर्यवंशी व करन पाण्डेय, स्वच्छता कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि रामू पाण्डेय आदि के साथ अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।