Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को बड़ी सफलता मिलने के योग, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope, May 28, 2026: Aries, Taurus, and Cancer are likely to achieve great success. Read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 28 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ राशियों को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।

व्यापार, नौकरी, निवेश और पारिवारिक रिश्तों को लेकर ग्रहों की स्थिति अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। कहीं रुके हुए कार्य पूरे होंगे तो कहीं विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है। यात्रा, स्वास्थ्य और निवेश से जुड़े मामलों में सतर्कता आवश्यक रहेगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष

आज का दिन आपके लिए खास है। आज कोई बड़ी खुशखबरी आपको प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों के साथ जुड़कर किसी बड़े कार्य की शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ लंबी छुट्टी पर बाहर जा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके मन की कोई मुराद पूरी होने वाली है। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार आदि में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। पारिवारिक लोगों से संबंध सुधरेंगे।

मिथुन

आज आप अपने काम को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आज बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति से परेशान रहेंगे। व्यापार में लॉस हो सकता है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनेगी। आज आपके शत्रु आप पर हावी रहेंगे।

कर्क

आज का दिन आपका उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज नुकसान की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। व्यापार आदि में स्थिति सामान्य रहेगी। आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। कहीं लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

सिंह

आज के दिन आपका महत्वपूर्ण है। आज आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। व्यापार आदि में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपके मित्र आपका साथ देंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विभाग से दूर रहें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके लिए किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। कोई महत्वपूर्ण दायित्व आपको प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। पुराना निवेश आज आपको बड़ा लाभ देगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में मेहमानों का आना होगा। किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर लाभ महसूस होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज किसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्ते प्रॉपर्टी विवाद के कारण बिगड़ सकते हैं। नौकरी वालों के लिए आज परेशानी रहेगी।

वृश्चिक

आज आपके शत्रु आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक नुकसान की संभावना है। व्यापारिक लोगों के लिए आज सावधान रहना आवश्यक है। परिवार के साथ मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी वालों के लिए आज महत्वपूर्ण पद प्राप्त होगा। पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप किसी बड़े ग्रुप के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश लाभ देगा। विवादों से दूर रहें। वाणी का उपयोग संभलकर करें।

कुंभ

आज आपके शत्रु आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट रहेगी। व्यापार आदि में लॉस की स्थिति बनेगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। आज शेयर मार्केट वाले लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। विवादों से दूर रहें।

मीन

आज कार्य के सिलसिले में आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। हालांकि आज आपको कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा। पारिवारिक लोगों के साथ कहीं जाना होगा। आर्थिक निर्णय सोच विचार कर लें। प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के बिगड़ जाने से मन अशांत रहेगा।