राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ABVP कार्यकर्ताओं का शानदार प्रदर्शन, मनेंद्रगढ़ का नाम किया गौरवान्वित

ABVP workers performed brilliantly in the state level competition, making Manendragarh proud.

मनेंद्रगढ़/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मनेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं ने खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए नगर एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। National Sport Promotion Organisation द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में परिषद से जुड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया तथा राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित कर नई उपलब्धि दर्ज की।


प्रतियोगिता में सरिता सिंह, नगर शाह मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मनेंद्रगढ़ एवं (खेलो भारत प्रांत टोली सदस्य, छत्तीसगढ़ ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट गोल्ड प्राप्त किया। वहीं अभिषेक सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सेकंड गोल्ड हासिल किया तथा पारस ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट गोल्ड प्राप्त कर मनेंद्रगढ़ को गौरवान्वित किया।
इन खिलाड़ियों की सफलता से नगर एवं जिले में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं युवाओं ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे नगर, संगठन एवं युवा शक्ति के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।


विद्यार्थी परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ये प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मनेंद्रगढ़, छत्तीसगढ़ एवं संगठन का नाम पूरे देश में रोशन करेंगी। परिषद सदैव छात्र-युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती रहेगी।