कोरबा/दर्री 22 मई 2026/भीषण गर्मी में जैलगांवचौक में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पंप खराब होने से राहगीर व दुकानदार, खुदरा व्यापारी पानी के लिए भटकने को विवश हैं। जनप्रतिनिधि,दर्री जोन सब इंजीनियर के शिकायत बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगभग एक माह से अधिक समय से खराब वाटर पंप का रिपेयरिंग काम नहीं हो पाया है पंप को सुधार कर दुकानदार ने पानी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए खराब पंप दुरुस्त कराने की मांग की है,
जैलगांव चौक मुख्य चौराहे पर लगा एकमात्र पंप कई बीते समय से खराब पड़ा है। इसके अलावा पेयजल का कोई अन्य साधन नहीं है। न ही नगर निगम के द्वारा कोई प्याऊ संचालित हो रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान प्यास बुझाने के लिए लोगों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। यहां के लोगों को कहना है कि एक पानी पंप रिपेयरिंग कार्य के लिए नगर निगम एक माह से अधिक समय लगा देती है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की दर्री जॉन मैं बैठे अधिकारी अपने काम में कितना सक्रिय और संवेदनशील है, यहां के दुकानदार और छोटे व्यापारी का कहना है कि बोरिंग की मोटर खराब होने से यहां रहने वाले करीब 50 से अधिक दुकानदार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक के शिकायत के बाद भी पंप का सुधार नहीं की जा रही है जिससे पानी की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पंपों की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये कागजों में खर्च कर दिए जाते हैं। इसके बाद भी पंप खराब पड़े रहते हैं।
दुकानदार प्रशासन से जल्द से जल्द खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें भीषण गर्मी में राहत मिल सके।






