कोरबा12 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज, बिलासपुर संभाग में गिरधारी बरेठ को उप संभाग 5 उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उनके निर्वाचित होने से समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय गिरधारी बरेठ वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के महामंत्री तथा बालको इकाई के अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं।
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष गिरधारी बरेठ ने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को समाज में सम्मान एवं उच्च स्थान दिलाने तथा युवाओं को समाज की विचारधारा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सहभागिता से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

गिरधारी बरेठ के चयन पर पलाड़ी कला कोरबा, आड़िल, सोनियापाठ, कुरदा एवं गतवा सहित विभिन्न क्षेत्रों के समाजजनों और आम नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि गिरधारी बरेठ लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उनकी कार्यशैली का लाभ पूरे संभाग को मिलेगा।









