उधारी से बचने की साजिश, 2.21 लाख चोरी की निकली झूठी कहानी पुलिस ने किया खुलासा

A conspiracy to avoid debt, the police revealed a false story of theft of Rs 2.21 lakh.

जांजगीर-चांपा जिले की बिर्रा पुलिस ने 2 लाख 21 हजार रुपये की फर्जी चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश भारद्वाज ने देनदारों से बचने के लिए यह साजिश रची थी।

ग्राम बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने 9 मई को बिर्रा थाने में शिकायत दर्ज कर

उसने बताया था कि खेत बेच कर 2.21 लाख रुपये मिले थे उसे अज्ञात चोरों ने घर की अलमारी से चुरा लिए हैं। नरेश के अनुसार, वो रात को आंगन में सो रहा था, तब चोर रात में अलमारी उठाकर घर से दूर ले गए और नकदी चुरा ली।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम को नरेश भारद्वाज के बयानों और परिस्थितियों में विरोधाभास दिखा, जिससे उन्हें शक हुआ।

नरेश ने चोरी की झूठी कहानी गढ़ी

गहन पूछताछ में नरेश भारद्वाज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों से लिए गए उधार को चुकाने से बचने के लिए उसने चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी।

खुद ही अलमारी थोड़ी,पैसे छुपाए

नरेश ने खुद ही अलमारी को तोड़-फोड़ कर घर से दूर फेंक दिया था और पूरी रकम अपने घर की छत पर छिपा दी थी। ताकि पूरा मामला चोरी जैसा ही लगे और उसे देनदारों को पैसे भी ना देने पड़े।

पुलिस ने परिजनों और गवाहों की उपस्थिति में छिपाई गई पूरी रकम बरामद कर ली। यह पैसे आवेदक नरेश भारद्वाज को सुपुर्द कर दी गई है।