पोस्टिंग पर बड़ा यू-टर्न: IAS अधिकारी पुष्पा साहू की पोस्टिंग बदली, कोरिया को मिला नया कलेक्टर

Major U-turn on posting: IAS officer Pushpa Sahu's posting changed, Korea gets new collector

छत्तीसगढ़ में दो दिन पहले ही 42 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी का तबादला किया गया था। इस बीच राज्य सरकार ने दो दिन पहले जारी ट्रांसफर आदेश में बड़ा बदलाव किया है। नई सूची के अनुसार 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को अब कोरिया जिले का कलेक्टर नहीं बनाया जाएगा। सरकार ने उनकी नई नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पद पर कर दी है।

वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।