रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से क्या फायदे होता है?

What are the benefits of eating soaked almonds daily?

बादाम को स्वस्थ और पौष्टिक मेवों में से एक माना जाता है. ये पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होते हैं. बादाम को दो तरीकों से खाया जाता है, पहला इन्हें कच्चा खाएं या फिर भिगोकर के खाएं. बादाम को रात भर के लिए पानी में भिगो दिया जाता है और अगले दिन इसका छिलका निकाल कर इसका सेवन करते हैं. हालांकि दोनों तरह के बादाम खाना सेहत के लिए लाभदायी होते हैं, लेकिन भीगे बादाम का सेवन सेहत के लिए कुछ आश्चर्यजनक फायदे लेकर आता है. आइए जानते हैं भीगे हुए बादाम खाने के फायदे

गर्मियों में अक्सर बादाम को पानी में भिगोकर कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। भीगे हुए बादाम आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं।

भीगे हुए बादाम को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको रात भर या फिर कम से कम 8 से 12 घंटों के लिए इस ड्राई फ्रूट को पानी में भिगोए रखना है और फिर कंज्यूम करना चाहिए।

क्या आपकी याददाश्त कमजोर होने लगी है? अगर हां, तो आपको भीगे हुए बादाम का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। याददाश्त को सुधारने के साथ-साथ ब्रेन हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए भी इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम किया जा सकता है।

हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सही मात्रा में और सही तरीके से ही पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्राई फ्रूट को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

वजन कम करने में

भले ही बादाम में कैलोरी ज्यादा होती है, लेकिन फिर भी ये वजन और मोटापे को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. इसका सही मात्रा में सेवन आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है. बादाम विटामिन, खनिज, फाइबर और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं और भूख लगने से रोकते हैं. 

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में

बादाम आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. बादाम का सेवन करने से शरीर के कई खराब प्रकार के कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को लेवल को कम करने में मदद मिल सकता है, इसके साथ ही इसका सेवन से हेल्दी और हाई घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है. बादाम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो आपको हृदय रोग से बचाने में मदद करते हैं.

हड्डियों को मजबूत बनाता है

बादाम में बड़ी मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस होता है जो किसी व्यक्ति की हड्डियों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है। कैल्शियम हड्डी का प्रमुख घटक है, जहां यह 99% से अधिक कैल्शियम-फॉस्फेट कॉम्प्लेक्स के रूप में मौजूद है, और कंकाल की ताकत और संरचना प्रदान करता है, जिससे हड्डी इंट्रा- और बाह्य कैल्शियम पूल को बनाए रखने के लिए एक चयापचय भंडार बन जाती है।

ब्रेन फंक्शन को इंप्रूव कर

बादाम में एल-कार्निटाइन और राइबोफ्लेविन होते हैं जो ब्रेन सेल्स के विकास में मदद करने के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा, उनमें टोकोफेरोल, फोलेट, मोनो- और पॉली-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा

बादाम में काफी मात्रा में प्रोटीन, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है. ये आवश्यक पोषक तत्व दिल से जुड़े रोगों को रोकने में अपने लाभों के लिए जाने जाते हैं. भीगे हुए बादाम में पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो दिल को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं.