ऑनलाइन सट्टे पर रायपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई, खाईवाल नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, करोड़ों की सट्टा-पट्टी जब्त

Raipur Commissionerate takes major action against online betting; Khaiwal Naman Jaggi and Ayush Jain arrested, betting slips worth crores seized

रायपुर, 05 मई 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमन जग्गी और आयुष जैन के रूप में हुई है। दोनों ऑनलाइन सट्टा संचालित करने और लोगों को सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मास्टर आईडी, सट्टा पैनल और करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज एवं सट्टा-पट्टी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में कई बड़े सर्राफा कारोबारियों और व्यापारियों के आरोपियों के संपर्क में होने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले का रायपुर पुलिस कमिश्नरेट जल्द करेगी।