धर्म डेस्क। 05 मई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए मिले-जुले संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों के लिए आज नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और सफलता के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को पारिवारिक मतभेद, स्वास्थ्य समस्याओं और निर्णय लेने में सावधानी बरतने की जरूरत है।
व्यापार, नौकरी और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना फायदेमंद रहेगा। आज का दिन यह भी संकेत देता है कि धैर्य और समझदारी से काम लेने पर मुश्किल हालात भी आपके पक्ष में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष –
आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। योजनाओं को पूरा होने में समय लगेगा। परिवार में मतभेद, विशेषकर जीवनसाथी के साथ, तनाव बढ़ा सकते हैं। व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार आएगा, लेकिन चुनौतियाँ भी सामने होंगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।
वृषभ –
आज सोच समझकर कदम उठाने का दिन है। किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले गहराई से विचार करें। व्यापार में जोखिम उठाने से बचें। परिवार में मौसमी बीमारी जैसे खांसी बुखार परेशान कर सकती है।
मिथुन –
आज का दिन बहुत शुभ है। नए कार्यों की शुरुआत होगी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के योग हैं और घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
कर्क –
आज आप किसी नई शुरुआत की नींव रख सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापार में नए सहयोगी मिल सकते हैं, जो लाभदायक रहेंगे। परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं।
सिंह –
आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान संभव है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। साझेदारों से दूरी बढ़ सकती है और पारिवारिक मतभेद भी हो सकते हैं।
कन्या –
आज परिवार के साथ यात्रा या किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। समय आनंददायक रहेगा। लेकिन व्यापार में साझेदारों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। हर निर्णय सोच समझकर लें।
तुला –
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप किसी बड़े कार्य में सफलता पाकर अपनी पहचान मजबूत करेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी और परिवार का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृश्चिक –
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है, विशेषकर शेयर बाजार में लाभ मिल सकता है। व्यापार में बड़े बदलाव भविष्य में फायदे देंगे। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा।
धनु –
आज साझेदारी में सावधानी बरतें। पार्टनर के बारे में पूरी जानकारी जरूरी है। उधार देने से बचें। परिवार में जीवनसाथी से मतभेद और बच्चों की पढ़ाई की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है।
मकर –
आज दिन की शुरुआत स्वास्थ्य चिंताओं के साथ हो सकती है, खासकर ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों की शिक्षा में बदलाव संभव है। सम्मान में वृद्धि होगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी रहेगी।
कुंभ –
आज नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में बड़ी डील मिल सकती है। परिवार के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा लाभ मिल सकता है।
मीन –
आज का दिन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप फिटनेस पर ध्यान देंगे। व्यापार में लाभ होगा और बड़ी डील मिलने के योग हैं। नौकरी से जुड़े तनाव कम होंगे। परिवार में शांति रहेगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।









