क्या ऐसे होते है नगरपालिका, जहां बुजुर्गों  को खुद करनी पड़ती है सार्वजनिक नाली की सफाई…

Are municipalities like this, where the elderly have to clean public drains themselves?

कोरबा 02 मई 2026/ दर्री वार्ड क्रमांक 52अयोध्यापुरी में गुरुवार की रात हुई 15 मिनट की बारिश ने नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियों की सफाई नपा सफाई कर्मियों द्वारा नहीं करने से नागरिक स्वयं नालियों को साफ करने मजबूर हैं। नगरपालिका के सफाई अमले के उदासीन रवैये के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नालियों की सफाई कर्मचारी वार्डों में नजर नहीं आते। जिसके कारण नाली में गंदगी व जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।

नाली का गंदा पानी लोगों के घर में घुस जाता है। जिसके बाद स्वयं नागरिक नाली की सफाई करते हैं। शनिवार को भी अयोध्यापुरी के कई जगह  नाली जाम होने के कारण सार्वजनिक नाली को एक बुजुर्ग को सफाई करते देखा गया। सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकांश हिस्सों की नाली गंदगी से बजबजा रही है। नगर निगम सफाई के नाम पर मुख्य मार्गों में सिर्फ झाडू लगवा रही, जबकि वार्डों में गंदगी पटी पड़ी है। लोग दुर्गन्ध से परेशान हो रहे और शाम होते ही म‘छरों का प्रकोप भी बढऩे लगा है।वार्डवासियों का कहना है कि सफाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूर्ति किया जा रहा है। घरों से कचरा कलेक्शन और मुख्य मार्गों सफाई तक ही नपा का कार्य सीमित रह गया है।

.