Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: मेष, कर्क, मीन के लिए दिन रहेगा शुभ और लाभकारी, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope for May 2, 2026: The day will be auspicious and beneficial for Aries, Cancer, and Pisces. Read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज का राशिफल 02 मई 2026 सभी 12 राशियों के लिए नए संकेत और अवसर लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए यह दिन सफलता, धन लाभ और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है, वहीं कुछ जातकों को सावधानी और धैर्य बरतने की जरूरत होगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके करियर, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन और आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है। आज का दिन कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण फैसलों का दिन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष

आज का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

वृषभ

आज व्यापार में जोखिम लेने से बचें और लेन-देन में सावधानी रखें। बिना योजना के काम करने से बाधाएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखना जरूरी है।

मिथुन

आज का दिन जातक का उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में रुकावट और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। किसी पर अधिक भरोसा या उदारता नुकसान दे सकती है। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा।

कर्क

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। मानसिक ताजगी और सकारात्मक सोच बनी रहेगी। नए विचार और योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और किसी पुराने कार्य में सफलता मिल सकती है।

सिंह

आज आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश और लेन-देन में लाभ मिल सकता है, विशेषकर संपत्ति से जुड़े मामलों में।

कन्या

आज का दिन शुभ है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखें।

तुला

आज जातक का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। अपनी निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। निवेश के मामलों में आज सावधानी रखें।

वृश्चिक

आज आपको सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। व्यापार में लाभ के अच्छे योग हैं।

धनु

धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। व्यापार में लाभ और रुका धन मिलने की संभावना है।

मकर

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसी बड़े निर्णय को टालना ही बेहतर रहेगा।

कुंभ

करीबी व्यक्ति से मन दुखी हो सकता है या आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा और उन्नति के अवसर बनेंगे। पारिवारिक विवादों से मन अशांत रह सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बड़ी समस्या से राहत मिलेगी और कोर्ट-कचहरी में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ और रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं।