महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष पहल

A special initiative for the safety of women and girls

कोरबा 29 अप्रैल 2026/जिले में चलाए जा रहे सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत सोमवार को कार्यशाला थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन विषय पर जागरूकता आयोजित की गई। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन के उपयोग और त्वरित पुलिस सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रतिभा मरकाम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में बिना भय और झिझक के पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने मैत्री महिला हेल्पलाइन की उपयोगिता, पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, साइबर अपराध से बचाव और सामाजिक अपराधों के प्रति सतर्क रहने संबंधी

जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर की सूचना मिलने से पुलिस तत्काल कार्रवाई के कर सकती है। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय और स विश्वास कायम करने पर भी जोर दिया  गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और क युवतियों को अभिव्यक्ति एप और मैत्री पी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से त्वरित

सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याएं साझा करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।