धर्म डेस्क। 29 अप्रैल 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन सफलता, लाभ और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है, वहीं कुछ को सावधानी और संयम बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज कई राशियों को बड़े निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी गई है। वहीं कुछ के लिए नए अवसर और खुशखबरी के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष –
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक तौर से आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको अपनी आर्थिक समस्याओं को निपटने के लिए अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाएं जो आपके काम को बिगाड़ना चाहते हैं। व्यवसाय में ऐसे लोगों से दूरी रखें। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।
वृषभ –
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में परेशानियों से भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में दबाव के साथ काम करना होगा। अपनी महत्वाकांक्षाएं किसी पर ना थोपें। आज विवादों से दूर रहें। कार्य क्षेत्र में आर्थिक समस्या का सामना करना होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। बड़े आर्थिक निर्णय ना लें। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं।
मिथुन –
आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव कर सकते हैं जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आज आपकी प्लानिंग आपको सफलता तक पहुंचाएगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी वालों के लिए बड़ी सफलता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
कर्क –
आज का दिन आपके लिए बड़ी सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आर्थिक नए रास्ते बनाने में आप सफल होंगे। बड़ी पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है। नए लोगों से जुड़ना होगा। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति की संभावना है। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।
सिंह –
आज आप सोच-विचार कर निर्णय लें। कार्य क्षेत्र में आज विरोध का सामना करना होगा। आज आपका निर्णय आपको बड़े नुकसान में भी डाल सकता है। इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। आज कार्यक्षेत्र में आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक मतभेद बने रहेंगे। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।
कन्या –
आज स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। आज का दिन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक लोगों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। हालांकि आज आप किसी कार्य को लेकर मानसिक तनाव में रहेंगे। आर्थिक समस्या का आज सामना करना होगा। आज कार्य क्षेत्र में साथी लोगों का साथ प्राप्त न होने से कार्य बिगड़ सकता है। विवादों से दूर रहें। आज किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास ना करें।
तुला –
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है। घर में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी विशिष्ट कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता अर्जित होगी। आर्थिक दृष्टि से आज पुराना निवेश आपको बड़ा लाभ देने वाला है।
वृश्चिक –
आज का दिन आपके लिए सोचे हुए कार्य पूर्ण होने का है। आज किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। आज आप व्यापार व्यवसाय का विस्तार करने में सफल होंगे। आपकी प्लानिंग से आज कई लोग आपके साथ जुड़कर कार्य करेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद खत्म होंगे। आज परिवार के साथ किसी फंक्शन में सम्मिलित हो सकते हैं।
धनु –
आज आपको अपने व्यवहार में नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में अपने लोगों से विवाद करना आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। कार्य क्षेत्र में आज कोई बड़ा बदलाव न करें। पारिवारिक लोगों के साथ तनाव की स्थिति रहेगी। आज बच्चों और जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
मकर –
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपके परिवार में किसी खास व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज आपके कई कार्य उलझ सकते हैं। आर्थिक समस्या रहेगी। आज विवादों से दूर रहें। आज मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी।
कुंभ –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके द्वारा किए गए कार्य सफल होंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। नए लोगों से जुड़कर किसी नए कार्य की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करना आपके लिए लाभकारी होगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी।
मीन –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से बड़े ऑफर कार्यक्षेत्र में मिलने वाले हैं, जिससे आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। किसी नई पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ आज घर पर ही रहकर अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के साथ समय बिताना आपको खुशी देगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।







