धर्म डेस्क। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। कहीं आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं तो कहीं तनाव और विवाद की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। कुछ राशियों के लिए पुराने निवेश और नए अवसर बड़े फायदे का संकेत दे रहे हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
मेष –
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आज व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च करने से बचें। आज किसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का योग है।
बृषभ –
आज कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना होगा। कार्य क्षेत्र में अपने पार्टनर के साथ आज आपका किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। विवादों से दूर रहें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी को उधार देना आज आपके लिए अच्छा नहीं होगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे।
मिथुन –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। पुराने निवेश के कारण आज बड़ा लाभ आपको प्राप्त होगा। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज रुके हुए काम पूर्ण होंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध और मजबूत होंगे।
कर्क –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे। नौकरी वालों के लिए आज विशेष लाभ के योग हैं। आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मानित किया जा सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक उन्नति के योग हैं। प्रॉपर्टी विवाद से दूर रहें। पारिवारिक मतभेद बढ़ेंगे। यात्रा आदि में सावधानी रखें।
सिंह –
आज आप तनाव में रहेंगे। कुछ पर्सनल परेशानियों के चलते आज आपको तनाव बना रहेगा। पारिवारिक लोगों से आज आपके संबंध अच्छे नहीं होंगे। हालांकि आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में आर्थिक समस्या का सामना करना होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज परिवार में किसी का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है।
कन्या –
आज का दिन अच्छा नहीं है। आज आपको कोई बड़े निर्णय कार्यक्षेत्र में नहीं लेने चाहिए। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने से खुद को दूर रखें। आज आपके मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। विवादों से दूर रहें।
तुला –
आज का दिन शानदार है। आज आपके दिमाग में नए-नए थॉट आएंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। आर्थिक समस्या का निदान होगा। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। आज मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग हो सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा है।
वृश्चिक –
आज दिन की शुरुआत शानदार होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने नए कार्य की ओपनिंग कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे। करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी वाहन खरीदने के योग हैं।
धनु –
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। ऐसे में विवादों से दूर रहें। पारिवारिक लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिस कारण मन अशांत होगा। कार्य क्षेत्र में भी स्थिति उतार चढ़ाव की रहेगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं।
मकर –
आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। आज आपको पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद और बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज रुके हुए धन को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी वालों के लिए आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। अधिकारी वर्ग से मतभेद रहेंगे। आज किसी बड़े कार्य का ऑफर आपको मिल सकता है।
कुंभ –
आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करने वाले हैं। आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। आज कार्य क्षेत्र में आपके पक्ष के लोगों की वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों के लिए आज खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे, हालांकि घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।
मीन –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में नए लोगों से जुड़कर कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आपके बदलाव की सराहना होगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक सफलता आपको आज मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार के लोगों के साथ आज कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आज आप बड़े निर्णय ले सकते हैं।










