कोरबा के बंग समाज केा मिली सर्वसुविधायुक्त अपने स्वयं के भवन की सौगात

Korba's Banga community gets the gift of its own fully equipped building.

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में नवनिर्मित भवन हुआ लोकार्पित

कोरबा 27 अप्रैल 2026 -आज कोरबा के बंग समाज के नागरिकों को अपने सामाजिक कार्यक्रमों व आयोजनों हेतु एक सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में उक्त भवन का लोकार्पण किया गया तथा भवन की चाबी समाज के पदाधिकारियों को सौपी गई। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा कोरबा में रह रहे बंग समाज के नागरिकों की मांग पर उनके अपने भवन के निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की स्वीकृति कराई गई थी, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 28 अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे उक्त भवन का निर्माण कराया गया है, आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने समाज के लोगों की उपस्थिति में उक्त भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि 01 वर्ष पूर्व आयोजित बंग समाज के कार्यक्रम में मेरे उपस्थित होने के दौरान इस भवन की मांग समाज के द्वारा की गई थी, मुझे खुशी है कि आज यह भवन बनकर तैयार हो चुका है और साथ ही समाज की सेवा में समर्पित भी किया जा चुका है। उन्होने कहा कि अभी तक कोरबा में रह रहे लगभग 55 समाजों को उनके अपने भवन की सौगातें प्राप्त हो चुकी हैं, तो वहीं लगभग 15 भवनों की स्वीकृति अभी दी गई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव तथा स्वयं मेरी यह मंशा है कि सभी समाज के अपने स्वयं के भवन हों, जहाॅं पर वे अपनी सामाजिक गतिविधियों कार्यक्रमों का आयोजन कर सकें तथा उन्हे अपने सामाजिक आयोजनों हेतु यहाॅं-वहाॅं न भटकना पडे़। उद्योग मंत्री श्री देवंागन ने कहा कि आगे आपकी जो भी आवश्यकताएं होंगी, वह अवश्य पूरी की जाएंगी। इस मौके पर उद्योग मंत्री देवांगन ने समाज के पदाधिकारियों के आग्रह पर उक्त भवन में 04 नग ए.सी. लगवाएं जाने की घोषणा भी की।

बहुत पुरानी मांग पूरी हुई

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा के बंग समाज के नागरिकबंधुओं की एक पुरानी मांग आज पूरी हुई है, उन्हें अपना भवन मिल चुका है, जिसके लिए मैं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन को धन्यवाद देती हूॅं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन अपने सहज, सरल, स्वभाव के लिये जाने जाते हैं तथा वे जो भी कहते हैं, उसे शीघ्र पूरा भी कराते हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवंागन के लगातार मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, शहर व्यवस्थित हो रहा है, शहर की समस्याएं दूर हो रही हैं। उन्होने समाज के लोगों को भवन प्राप्त होने के उपलक्ष्य में अपनी बधाई व शुभकामनाएं भी दी तथा उद्योग मंत्री श्री देवांगन की उपस्थिति में समाज के लोगों को भवन की चाबी सौपी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन व अशोक चावलानी, वार्ड पार्षद सिमरनजीत कौर, पार्षद युगल कैवर्त, मुकुंद सिंह कंवर, वर्षा दिनेश वैष्णव, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर व योगेश मिश्रा, बंग समाज के अध्यक्ष डाॅ.के.सी.देवनाथ, प्रफुल्ल तिवारी, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, सुशील गर्ग, श्यामल मल्लिक, वरूण गोस्वामी, नरेन्द्र पाटनवार, रमाशंकर साहू, आकाश श्रीवास्तव, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, किरण साहू, रूचि साहू, गीता सरकार, सुरेन्द्र राजवाडे़, सुब्रत मित्रा, संजय द्विवेदी, पुनीराम साहू, डाॅ.एस.के.विश्वास, सुकेश दलाल, अनिल यादव, अर्जुन मुखर्जी, अमित बनर्जी आदि के साथ काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।