पीडिता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sipat police arrested the accused who raped the victim.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर 22 अप्रैल2026/ पीडिता द्वारा, आरोपी सूरज कुमार सोनी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना एवं अश्लील फोटो विडीयो को सोशल मिडीया में अपलोड करने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।  पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में पीडिता के साथ दुष्कर्म के आरोपी सूरज कुमार सोनी पिता सुहाराम सोनी उम्र 33 साल निवासी ग्राम झलमला सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को विधिवत कार्यवाही करते हुए, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।