कोरबा 21 अप्रैल 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। इस क्रम में दिनांक 09 मई 2026 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। आयोजन की सफल क्रियान्वयन हेतु मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा, के निर्देशन व मार्गदर्शन में गठित न्यायाधीशगण की पेनल ने नेशनल लोक अदालत हेतु बीमा कम्पनियों एवं फायनेंस कम्पनियों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत कोरबा, कटघोरा, पाली एवं करतला के न्यायालयों सहित राजस्व न्यायालयों में खण्डपीठों का गठन किया जाएगा। जिसमें वर्चुअल एवं भौतिक, दोनों माध्यमों से किया जाएगा। मोटर दूर्घटना दावा अधिकरण एवं फायनेंस प्रकरणों का राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा (समझौता) के आधार पर निराकरण किया जावेगा।









