Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: आज सूर्य और चंद्र बना रहे अमावस्या योग, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

Today's horoscope 18 April 2026: Today the Sun and Moon are forming Amavasya Yoga, know the daily horoscope of Aries to Pisces.

Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर को 02 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं आज  पराशर ऋषि जयन्ती, इष्टि, चन्द्र दर्शन, गण्ड मूल, आडल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे। जिससे सूर्य के साथ संयोग करके अमावस्या योग बनाएंगे

मेष राशिफल
अमावस्या योग आपकी ही राशि में बन रहा है, जिससे आर्थिक जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं। नए प्रोजेक्ट या निवेश की योजना बन सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशिफल
अमावस्या योग आपके खर्च भाव में एक्टिव कर रहा है। इसलिए आज अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में पैसा लग सकता है, सोच-समझकर निर्णय लें।

मिथुन राशिफल

यह योग आपकी आय और लाभ भाव में असर डालेगा। इसलिए आज नेटवर्किंग और दोस्तों के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नई इनकम सोर्स बन सकते हैं।

कर्क राशिफल
करियर और बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए आपको नई जिम्मेदारियों के साथ आय बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशिफल
भाग्य भाव को यह योग आज एक्टिव करेगा। इसलिए विदेश यात्रा हो सकती है। साथ ही उच्च शिक्षा से जुड़े खर्च हो सकते हैं, लेकिन लंबे समय में लाभ मिलेगा।

कन्या राशिफल
यह योग आपके अष्टम भाव में प्रभाव डालेगा। अचानक धन लाभ या हानि दोनों की संभावना है। निवेश में सावधानी बरतें। वहीं गुप्त रोग परेशान कर सकते हैं।

तुला राशिफल
साझेदारी में पैसा कमाने के अवसर मिल सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बन रहा है। इसलिए बिजनेस पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल
नौकरी और कार्यक्षेत्र में आज बदलाव हो सकता है। खर्च आज ज्यादा हो सकता है और लेकिन आय में वृद्धि के योग हैं। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव पर बन रहा है।


धनु राशिफल
अमावस्या योग आपके निवेश और सट्टा भाव को एक्टिव करेगा। इसलिए आज शेयर बाजार से लाभ हो सकता है, लेकिन निवेश सोच समझकर लें। वहीं छात्रों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।

मकर राशिफल
वाहन और संपत्ति की खरीदने की सोच सकते हैं। लेकिन प्रॉपर्टी निवेश सोच-समझकर करें। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर हो रहा है। पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल
आज आपको कम्युनिकेशन और स्किल्स से धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। क्योंकि अमावस योग आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव पर बन रहा है। साथ ही छोटी-छोटी डील्स से बड़ा फायदा हो सकता है।

मीन राशिफल
धन भाव को अमावस्या योग एक्टिव करेगा। इसलिए सेविंग बढ़ाने का अच्छा मौका है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।