धर्म डेस्क। आज 13 अप्रैल 2026 का राशिफल सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए दिन सफलता और नई शुरुआत का अवसर देगा, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहकर निर्णय लेने की जरूरत होगी। नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़े कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
जहां सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभ और सफलता के योग बन रहे हैं, वहीं मेष, तुला और धनु राशि के जातकों को जोखिम लेने से बचना होगा। आज का दिन सोच-समझकर फैसले लेने और संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है।
मेष –
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। आज आप बड़े जोखिम न लें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यापारिक लोगों के लिए सामान्यतः लाभ की स्थिति बनेगी। आज आपको पारिवारिक लोगों से अपने संबंध को सुधारने में सफलता मिलेगी।
वृषभ –
आज का दिन आपका ठीक है। आज आर्थिक तौर से आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग रहेंगे, लेकिन आज आप अन्य क्षेत्रों से भी लाभ अर्जित करेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन ठीक रहेगा। आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
मिथुन –
आज का दिन आपका अच्छा है। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग बनेंगे। आज कार्य को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मन अस्थिर रहेगा।
कर्क –
आज का दिन अच्छा है। नए कार्यों की शुरुआत होगी। आपको आपके परिवार और पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आप सफलता पाने के लिए कुछ पुरानी बातों को इग्नोर करें। किसी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह –
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको प्राप्त होगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। पदोन्नति हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। आज प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
कन्या –
आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आप अपने कार्यों को लेकर कोई बड़े डिसीजन ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक होंगे। आज किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का योग रहेगा।
तुला –
आज अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपका बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में विरोधी लोग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से आपका कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। आर्थिक जोखिम न लें।
वृश्चिक –
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक है। आप अपने कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही आप किसी नई कार्य योजना पर कार्य कर सकते हैं। आज आप किसी बड़े कार्य में पार्टनर बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु –
आज का दिन आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है। आज आपके परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आर्थिक नुकसान भी संभव है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति में गिरावट होगी। आज आर्थिक समस्या के कारण आपको बड़ा कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।
मकर –
आज आप अपने कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अपने कार्य क्षेत्र में लाभ देखने को मिलेगा। आज आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा आदि में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज सोच-समझकर निर्णय लेने का समय है।
कुंभ –
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों में विजय प्राप्त होगी। आज आपको अपना नया आशियाना मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। बैंक आदि की चल रही समस्या का समाधान निकलेगा। आप किसी नए क्षेत्र में कार्य का विस्तार कर सकते हैं।
मीन –
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। हालांकि यात्रा आदि के समय सावधानी रखें और वाहन का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।









