पावर सिटी में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, पूर्णाहुति पर उमड़े श्रद्धालु कथा में सुनाए गए ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र व श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं

Shrimad Bhagwat Katha concludes in Power City, devotees gather for the Purnahuti; Dhruva character, Prahlad character and childhood pranks of Shri Krishna are narrated in the Katha.

कोरबा/11 अप्रैल 2026/पावर सिटी कोरबा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो
गया। समापन पर सहस्त्रधारा व ब्राह्मण भोज के
साथ विशाल भंडारा आयोजित हुआ।आचार्य किशोर शर्मा ने व्यासपीठ से कथा के अंतिम दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ और तुलसी
वर्षा में माता की महिमा का वर्णन किया। इससे
पूर्व कथा में ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामन
अवतार, राम जन्म और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं,
माखन चोरी, गोवर्धन लीला का मार्मिक वर्णन
किया गया। रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर श्रद्धालु
भाव-विभोर हो उठे।मुख्य यजमान योगेश तिवारी, पूजा तिवारी एवं
परमेश्वर प्रसाद तिवारी रहे। इस दौरान प्रदीप
तिवारी, गरिमा तिवारी, सरस्वती मिश्रा, कावेरी
तिवारी, सूर्यकांत मिश्रा, किशन चौबे, हरिश
पांडेय, विनोद उपाध्याय, राधेश्याम राठौर सहित
बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।