कोरबा 10 अप्रैल 2026/ भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल द्वारा पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर “गांव चलो–बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत राजीव नगर, वार्ड क्रमांक 49 की बस्ती में नुक्कड़ सभा एवं घर-घर संपर्क अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के सदस्य नरेन्द्र वाकड़े मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देशहित में किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित राज्य सरकार की योजनाओं को भी सरल भाषा में आमजन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम के दौरान घर-घर संपर्क कर यह सुनिश्चित किया गया कि शासन की योजनाएं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही हैं या नहीं। नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें।अपने उद्बोधन में नरेन्द्र वाकड़े ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा, संगठन की मूल विचारधारा, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण एवं आमजन के कल्याण हेतु किए गए कार्यों को विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
इस आयोजन की प्रभारी श्रीमती धनबाई निर्मलकर रहीं, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज लहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर, मंडल उपाध्यक्ष संजय कुर्वंशी, मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर दुबे सहित
सरोज सिंह, नारायण राजपूत, भगवती निर्मलकर, सावित्री यादव, वबीता महंत, अंजू माणिकपुरी, मंजु बघेल, जमुना साहू, राधे, शिव कुमारी, रेखा देवी, संतोषी धनजापति, मीना, अनुपमा गौतम, नसीम, मुकेश धीवर, संतोष धनजापति, विजय ठाकुर
एवं अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








