शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नया लुक , डिवाईडर बन रहे ग्रीन बेल्ट

City beautification is getting a new look, dividers are becoming green belts.

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में किया रोड डिवाईडर प्लाटेंशन का लोकार्पण

कोरबा 10 अप्रैल 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर में सौदंर्यीकरण को नित नये आयाम दिये जा रहे हैं, सड़कों को नया लुक मिल रहा है एवं डिवाईडर ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित हो रहे हैं, डिवाईडरों में हरीतिमा के साथ रंग बिरंगे फूल मुस्कुरा रहे हैं। आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में टीपीनगर से पावर हाउस मुख्य मार्ग क्षेत्र में निगम द्वारा किये गये रोड डिवाईडर प्लांटेशन का लोकार्पण किया।

निगम द्वारा शहर की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ शहर का सौदंर्यीकरण कर इसे संजाने संवारने की दिशा में नित नये काम किये जा रहे हैं, एक ओर जहॉं शहर की स्वच्छता पर फोकस रखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर थीम आधारित पेंटिंग चित्रकारी लघु उद्यानिकी कार्य के साथ-साथ थीम आधारित रोड साईट व डिवाईडर प्लांटेशन पर भी कार्य हो रहा है। इसी कड़ी में निगम द्वारा टीपीनगर से पावर हाउस मुख्य मार्ग क्षेत्र में स्थित मुख्य मार्ग साईट डिवाईडर पर 160 पाम के पौधें रोपित कर ग्रीन बेल्ट का स्वरूप दिया गया है। आज महापौर श्रीमती संजूदेेवी राजपूत ने आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में उक्त रोड डिवाईडर प्लांटेशन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उद्यान अधीक्षक श्री आनंद राठौर ने बताया कि उक्त सम्पूर्ण मार्ग पर निगम द्वारा 600 पाम के पौधे रोपित किये जायेंगे, ताकि इस सम्पूर्ण मुख्य मार्ग को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित व सुसज्जित किया जा सके।