शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय

Shivaay Hospital's first successful delivery, baby named "Shivaay"

कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी का सुखद समाचार सामने आया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जन्मे नवजात शिशु का नाम “शिवाय” रखा गया है, जो अस्पताल के नाम से प्रेरित है।

यह खुशखबरी बालगी निवासी श्रीमती नीलम पटवार एवं उनके पति श्री रोशन पटवार के घर आई है। डिलीवरी का पूरा केस स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सुरभि द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस पहली डिलीवरी के साथ ही शिवाय हॉस्पिटल ने क्षेत्र में मातृत्व सेवाओं की एक मजबूत शुरुआत की है।

परिजनों ने अस्पताल की सुविधाओं और डॉक्टरों की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि को एक नई शुरुआत बताते हुए भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।