निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन, घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों को सौंपा राशन कार्ड

Unopposed councilor Narendra Dewangan, went door to door and handed over ration cards to the needy.

कोरबा 9 अप्रैल2026/ वार्ड क्रमांक 18 के कोहड़िया क्षेत्र में निर्विरोध पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने जनसंपर्क अभियान चलाकर जरूरतमंद परिवारों तक सीधा पहुंच बनाई। घर-घर चलो, हर घर चलो अभियान के तहत उन्होंने चारपारा, बरपारा और साहू मोहल्ला सहित विभिन्न बस्तियों में जाकर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। अभियान के दौरान उन्होंने विशेष रूप से उन परिवारों पर ध्यान केंद्रित किया, जो दैनिक मजदूरी पर निर्भर हैं और अक्सर शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे जरूरतमंद हितग्राहियों के राशन कार्ड बनवाकर उन्हें घर तक पहुंचाया गया।

इस पहल से कई परिवारों को राहत मिली है। पार्षद देवांगन ने कहा कि हर जरुरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे इसी दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में चलाए गए इस जनसंपर्क अभियान का असर भी दिखाई दे रहा है। लोगों में योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ी है और जनप्रतिनिधि के प्रति विश्वास मजबूत लंऋ हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सकारात्मक कदम माना है।