कोरबा 8 अप्रैल 2026/एनटीपीसी गेट नंबर-2 में बुधवार को पावर प्लांट के विभिन्न ठेका कंपनियों के सैकड़ों मजदूर ने काम बंद कर अपने मांगों को लेकर एकजुट होकर आंदोलन पर उतर आए सुबह से ही मजदूर गेट के बाहर जमा होने लगे और देखते ही देखते यह संख्या काफी बढ़ गई।मजदूर के एकजुट होने की सूचना मिलते ही संबंधित कंपनियों के अधिकारियों में हलचल मच गई। उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया। गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।पुलिस और प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद कुछ मजदूरों को गेट के अंदर बुलाकर चर्चा की गई और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, बातचीत के बावजूद अधिकांश मजदूर काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं हुए, मजदूरों का कहना है कि उन्हें 8 घंटे की निर्धारित ड्यूटी के बाद अतिरिक्त कार्य के लिए ओवरटाइम (ओटी) का भुगतान किया जाए। साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा तय मानदेय के अनुसार वेतन सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई








