मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली द्वारा किया गया गौमाता हेतु कोटना वितरण

Marwari Yuva Manch Darri Jamnipali distributed Kotna for mother cow.

कोरबा 7 अप्रैल 2026/ मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली द्वारा गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य से कोटना वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य मंच की सामाजिक एवं मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है। मंच द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक साबित हो रहे हैं तथा गौसेवा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ा रहे हैं।


कार्यक्रम के दौरान गौमाता को कोटना वितरित कर उनकी सेवा की गई तथा गौसंरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा, संस्कार एवं सामाजिक कार्यों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। मंच की सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण भाव अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक मनीष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, प्रांतीय चेयरमैन अरुण केडिया, मंच के पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मंच के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव आशीष अग्रवाल (बंटी), कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, पूर्व सचिव सौरभ अग्रवाल, पूर्व सचिव आशीष अग्रवाल,अग्रवाल सभा के सदस्य श्री केदार अग्रवाल एवं मंच के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं सचिव आशीष अग्रवाल (बंटी) ने बताया कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है तथा मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली सदैव समाज सेवा, गौसंरक्षण एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। भविष्य में भी मंच द्वारा इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।