पावर सिटी में श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन:नरसिंह अवतार का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए भक्त,

Fourth day of Shrimad Bhagwat Katha in Power City: Devotees were overwhelmed after listening to the story of Narasimha Avatar.

कोरबा 8 अप्रैल 2026/अयोध्यापुरी पावर सिटी दर्री में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को भगवान नृसिंह अवतार की कथा सुनाई गई। कथा का आयोजन श्रीमती कावेरी – परमेश्वर तिवारी के संयोजन में किया गया है और कथावाचक आचार्य किशोर शर्मा महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान के अवतार नरसिंह ,प्रहलाद और हिरण्यकश्यप के प्रसंग का वर्णन किया गया।आचार्य किशोर शर्मा  ने भगवान नरसिंह के अवतार और हिरण्यकश्यप वध की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान उपस्थित सभी श्रोतागण कथा में लीन होकर मंत्रमुग्ध हो गए।

प्रहलाद की कथा के वृतांत सुनाते हुए कहा कि भक्त पर संकट आने पर भगवान भक्त की रक्षा करने के लिए दौड़े चले आते हैं। भक्त के प्रति भगवान का स्नेह अपार होता है, और भक्त पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है। जब भक्त प्रहलाद पर पिता हिरण्यकश्यप द्वारा प्रताड़ित किया गया तो आखिर में भक्त की रक्षा के लिए भगवान ने खंभे से नृसिंह भगवान का अवतार लिया और धरती पर हिरण्यकश्यप के बढ़ते पाप, अत्याचार को मिटाने के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया।कथा के बीच बीच भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए

इस अवसर पर सेवती बाई-ताराचन्द द्विवेदी,सत्या-कमलाकांत चौबे  हेमलता-विनोद उपाध्याय, सरस्वती-कृष्णचन्द्र मिश्रा, सरोज तिवारी  गरिमा-प्रदीप तिवारी  पूजा-योगेश तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार विकास शर्मा, हरिश पांडेय, किशन चतुर्वेदी, विनोद उपाध्याय, प्रदीप तिवारी, योगेश तिवारी, सूर्यकांत मिश्रा, आयुष द्विवेदी, अंकित तिवारी, भुनेश्वर तिवारी सहित विप्र समाज के लोग और कालोनी के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सभी कॉलोनीवशी और क्षेत्रवासियों से आयोजन करता श्रीमद् भागवत कथा के दरबार में आकर कथा का श्रवण करने का आग्रह किया है