योगेश गोस्वामी/ संवाददाता
कल्याणपुर . ग्राम पतासर के शहीद श्री भिखाराम रा. उ. मा. विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र जगदीश पिता खेताराम खोत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुएं 87 % प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे बर ग्राम क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
आज शहीद श्री भीखाराम राउमावि पतासर विधालय परिवार और ग्रामीणों द्वारा कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉप करने वाले र्विधार्थी जगदीश खेताराम जी खोत, का बहुमान और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था ।
ज्ञात हो कि जगदीश ने कक्षा 12 में 87% अंक हासिल किया है ।
समारोह मे विद्यालय प्रधानाचार्य दयाराम मीणा,, भंवरलाल चौधरी (ब० अ०) ग्रामीण नैनाराम , खिंभाराम , खेताराम खोत, गोपाराम जाणी, धोकलराम सबखाल एवं समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
परीक्षा प्रभारी मोहनराम परेल ने बताया कि इस बार कक्षा 12 और कक्षा 10 का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
जगदीश की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुएं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी छात्र की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुएं बताया कि जगदीश की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहेगी







