धर्म डेस्क। 06 अप्रैल 2026 का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए नए अवसर, चुनौतियां और सावधानियों का संकेत दे रहा है। आज का दिन कई जातकों के लिए सफलता, लाभ और खुशियों से भरा रहेगा, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और रिश्तों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कहीं यात्रा के योग बन रहे हैं तो कहीं नए कार्यों की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में दिन की बेहतर शुरुआत के लिए राशिफल के अनुसार अपने निर्णय लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का हाल।
मेष –
आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपके कार्य सफल होंगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नया काम, मकान या वाहन खरीदने का विचार साकार हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
वृषभ –
आज जातक स्वास्थ्य को लेकर चिंता कर सकते है। परिवार में तनाव या किसी दुखद समाचार की संभावना है। नए काम में सावधानी रखें और दांपत्य जीवन में विवाद से बचें।
मिथुन –
आज यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में नुकसान हो सकता है। बड़े निवेश सोच समझकर करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क –
आज के दिन धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से खास मुलाकात के योग हैं। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। मान सम्मान बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।
सिंह –
जातक को रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य शुरू करने का समय अनुकूल है।
कन्या –
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। व्यापार में जोखिम से बचें। परिवार में विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला –
आज यात्रा के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में नुकसान और पार्टनर से मतभेद संभव हैं। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
वृश्चिक –
आज का दिन जातक का बहुत शुभ है। कार्य सफल होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ और परिवार में सम्मान बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
धनु –
आज का दिन बहुत भाग्यशाली है। नया मकान, वाहन या व्यवसाय शुरू करने के लिए उत्तम समय है। आय के नए स्रोत बनेंगे और परिवार में खुशी बढ़ेगी।
मकर –
आज स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक और पारिवारिक तनाव संभव है। बड़े निर्णय लेने से बचें और अपनी सेहत पर ध्यान दें।
कुंभ –
आज जातक को मानसिक तनाव और काम में रुकावट महसूस हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद से दूर रहें।
मीन –
आज का दिन जातक का अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में सफलता और बड़ी डील के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगें और यात्रा का आनंद ले सकते हैं।







