कोरबा में अनूठा मामला : गन्ना रस बेचने वाले ने बर्फ की सिल्ली तोड़ी तो निकला मेंढक, गुस्साए लोगों ने की कार्रवाई की मांग

A unique incident in Korba: A sugarcane juice seller broke a block of ice and found a frog; angry residents demanded action.

कोरबा के घंटाघर चौपाटी में जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तो उसमें मेंढक दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।फ़िल्म सूचियां और थिएटर शो का समय

कोरबा, 04 अप्रैल 2026। गर्मियों के मौसम में गन्ने और अन्य फलों का जूस पीने वाले लोग जरा सावधानी बरतें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, क्योंकि, कहीं आपके ड्रिंक में मरी हुई मेंढक या छिपकली ना मिल जाए। ऐसा ही एक ताजा मामला कोरबा के घंटाघर चौपाटी से आया से है। जहां जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तो उसमें मेंढक दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जूस संचालक घंटाघर चौपाटी में अपनी दुकान लगाकर सोडा औरजूस बेचता है। शुक्रवार की शाम दुकान पर कुछ ग्राहक आए और उन्होंने जूस का ऑर्डर दिया। संचालक ने पहले जूस बनाया, बाद में उसमें डालने के लिए बर्फ तोड़ने लगा। तभी उसे बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। जिसे देखकर वह और वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।

ग्राहकों ने की कार्रवाई की मांग
चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बर्फ तोड़कर मेंढक को बाहर निकला। इस घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। बताया जा रहा है कि दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ धन्नु बर्फ डिपो से लाई गई थी। इस घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। ग्राहकों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई- खाद्य विभाग

वहीं इस पूरे मामले को लेकर खाद्य-औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने कहा कि, मामले की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जाएगी और शहर की सभी बर्फ फैक्ट्रियों की पड़ताल भी की जाएगी।