धर्म डेस्क। आज 03 अप्रैल 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अधिकांश राशियों के लिए सामान्य से अच्छा रहने की संभावना है, हालांकि कुछ जगहों पर मतभेद भी उभर सकते हैं। यात्रा, नए कार्य की शुरुआत और पुराने संबंधों के पुनर्जीवन के संकेत भी मिल रहे हैं। ऐसे में दिनभर संयम, समझदारी और सतर्कता बनाए रखना आवश्यक रहेगा, ताकि संभावित चुनौतियों को अवसर में बदला जा सके।
मेष –
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य की वजह से आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
वृषभ –
आज का दिन आपके लिए ठीक है। आज आप अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने किसी पुराने मित्र के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए अच्छा होगा। पारिवारिक लोगों से तालमेल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होंगे। आज कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी।
मिथुन –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। व्यापारिक लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे होंगे। आज अपने परिवार के साथ आप छुट्टी बिताने कहीं बाहर जा सकते हैं।
कर्क –
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में अपने लोगों से बात-विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आपसे किसी से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आज यात्रा सुख प्राप्त होगा।
सिंह –
आज आप अपने कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। हालांकि, आज आपका किसी से बड़ा विवाद भी हो सकता है। विवादों से दूर रहें। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज स्थिति ठीक है। व्यापारिक लोगों को लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्य के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या –
आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं, जिस कारण पैतृक संपत्ति को लेकर आपका कार्य बिगड़ सकता है। आज प्रशासनिक लोगों से दूरी बनाकर रखें।
तुला –
आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद होते हुए भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक –
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में नए परिवर्तन कर सकते हैं, जिस कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना होगा। हालांकि, आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए कुछ परेशानियां रहेंगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद बने रहेंगे।
धनु –
आज आप अपने कार्य के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज विशिष्ट लोगों से मिलना होगा। आज आप अपने कार्य में नए लोगों को शामिल कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक लोगों के लिए आज कुछ परेशानियों का सामना करना होगा। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। आज पत्नी और बच्चों के साथ आप कहीं यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
मकर –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज कोई बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यापार वालों को आज का दिन बड़ा लाभ देने वाला रहेगा।
कुंभ –
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करने वाले हैं। आज आपके द्वारा किए गए प्रयोग कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। नए कार्य की शुरुआत होगी। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। आज पुराने मित्रों से मिलना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। पारिवारिक माहौल शानदार होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बच्चों के साथ घर पर ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मीन –
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी अपने से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद बढ़ेंगे। आज घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।







