धर्म डेस्क। आज 02 अप्रैल 2026 का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए दिन सफलता, लाभ और नए अवसरों से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, तनाव और पारिवारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है।
आज कई राशियों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी होगा। व्यापार और नौकरी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। वहीं धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन संयम, सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।
मेष –
आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। शारीरिक व मानसिक थकान के कारण तनाव महसूस होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन फोकस बनाए रखना आवश्यक है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है, यात्रा में सावधानी रखें।
वृषभ –
छोटी यात्रा के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यभार अधिक होने से कमजोरी व मानसिक अशांति हो सकती है। व्यापार में विरोधियों से सतर्क रहें और निर्णय सोच समझकर लें।
मिथुन –
वाद विवाद से दूर रहें। परिवार या व्यवसाय में मतभेद संभव हैं। साझेदारी में तनाव बढ़ सकता है। नए कार्य की शुरुआत टालें और जोखिम लेने से बचें।
कर्क –
परिचित व्यक्ति के कारण व्यापार में नुकसान हो सकता है। लंबी यात्रा से बचें। पारिवारिक मतभेदों से दूरी बनाए रखें। नए कार्य शुरू करने से पहले सोच विचार अवश्य करें।
सिंह –
आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ और परिवार में मांगलिक कार्य के संकेत हैं।
कन्या –
आज का दिन सकारात्मक है। नया वाहन, मकान या प्रोजेक्ट की शुरुआत के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
तुला – स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में संयम बरतें। धन उधार देने से बचें। व्यापार में पुराने साथी से नुकसान हो सकता है। विवादों से दूर रहना ही बेहतर रहेगा।
वृश्चिक –
काम के दबाव से तनाव और थकान बढ़ सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं। किसी करीबी से विवाद हो सकता है, जिससे पारिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है।
धनु –
धार्मिक यात्रा या शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। बड़े निवेश या खरीदारी की योजना बन सकती है।
मकर –
आज जातक को यात्रा के दौरान सावधानी बरतनी जरूरी है। परिवार में मतभेद संभव हैं। व्यापार में धोखे की स्थिति बन सकती है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
कुंभ –
स्वास्थ्य में सुधार होगा और ऊर्जा बनी रहेगी। व्यापार में सफलता और आर्थिक मजबूती के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। न्यायालयिक मामलों में सफलता मिल सकती है।
मीन –
आज का दिन अवसरों से भरा है। मेहमानों का आगमन होगा। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। हालांकि रिश्तेदारों के साथ लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।







