आदिवासी विकास परिषद की महिला प्रभाग तहसील पसान अध्यक्ष बनीं अधिवक्ता कुमारी अनिता खैरवार

Advocate Kumari Anita Khairwar became the President of the Women's Division of the Tribal Development Council, Tehsil Pasan.

कोरबा 29 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद जिला कोरबा द्वारा संगठन विस्तार के तहत जिले में ब्लॉक तहसीलों के कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया प्रमुखता से चल रहा है इसी तारतम्य में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष रूपेंद्र पैकरा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश सिंह खुसरो के मार्गदर्शन में तहसील पसान अंतर्गत रेस्ट हाउस जटगा में बैठक करके तहसील पसान अध्यक्ष,( महिला प्रभाग) के लिए अधिवक्ता कुमारी अनीता खैरवार को नियुक्त किया गया जिसमें बी एस उईके जिला उपाध्यक्ष, संतोष मरावी,समार सिंह उईके सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक के अवसर पर परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्वारा संगठन के  उद्देश्य एवं संविधान के बारे मेंविस्तार से बताया गया और आगे परिषद के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के रूपरेखाओं एवं योजनाओं के बारे में बताया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त तहसील पसान अध्यक्ष  को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और उनके नेतृत्व में  परिषद को मजबूत एवं आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करने की बात कही । नवनियुक्त अध्यक्ष अधिवक्ता अनीता खैरवार जी को परिषद के जिला अध्यक्ष वीर साय धनवार महासचिव श्री राम मूरत कंवर एवं जिला उपाध्यक्ष दिल सिंह आदिल ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किए हैं जिसमें आदिवासी समाज को सशक्त संगठित एवं मजबूत करने के लिए बेहतर योगदान देने की बात कही है ।